कक्षा 9 के लिए नई अंग्रेजी किताब: एनसीईआरटी ने तैयार की ‘कावेरी’, भारतीय लेखकों की रचनाओं को बढ़ावा

      Date:

      • सिलेबस हुआ छोटा, दो की जगह अब एक ही किताब पढ़ाई जाएगी

          नई दिल्ली (एजेंसी)। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी एनसीईआरटी ने कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी की नई पाठ्यपुस्तक तैयार कर ली है। इस नई किताब में भारतीय लेखकों की रचनाओं को पहले की तुलना में अधिक महत्व दिया गया है और पाठ्यक्रम को भी संक्षिप्त किया गया है।

          एनसीईआरटी

          नई किताब में तमिल कवि सुब्रमणिया भारती, राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति, नागा लेखिका तेम्सुला आओ, रवींद्रनाथ टैगोर और असमिया उपन्यासकार मित्रा फुकन जैसे प्रमुख भारतीय लेखकों की रचनाएं शामिल की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार पहले वर्ष 2006-07 से 2025-26 तक पढ़ाई जाने वाली पुस्तकों में कुल 29 रचनाओं में से 15 विदेशी लेखकों की थीं। नई किताब में अब कुल 16 अध्याय रखे गए हैं, जिनमें भारतीय और विदेशी लेखकों की रचनाओं को लगभग बराबर स्थान दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पहले इस विषय के लिए दो अलग-अलग किताबें पढ़ाई जाती थीं, लेकिन अब इसे घटाकर एक ही किताब कर दिया गया है। एनसीईआरटी ने कक्षा 9 की इस नई अंग्रेजी किताब का नाम कावेरी रखा है। किताब की शुरुआत सुधा मूर्ति की वर्ष 2004 में प्रकाशित पुस्तक से ली गई एक कहानी से होती है।

          16 अध्यायों में 8 भारतीय लेखकों की रचनाएं

          यह नई किताब नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन यानी (एनसीएफ-एसई 2023) के आधार पर तैयार की गई है और इसमें इंडियन नॉलेज सिस्टम से जुड़े तत्व भी शामिल किए गए हैं। कुल 16 अध्यायों में से 8 भारतीय लेखकों की रचनाएं हैं, जबकि 6 विदेशी लेखकों की रचनाओं को जगह दी गई है। विदेशी लेखकों में डेविड रोथ, चार्ल्स स्वेन, ब्रायना टी. पर्किन्स, रॉबर्ट लैंगली, माया एंथनी और आइरीन चुआ की रचनाएं भी इस किताब में शामिल की गई हैं।

          ज्यूडिशियरी करप्शन चैप्टर पर एनसीईआरटी ने मांगी माफी, विवाद के बाद 8वीं की किताब वापस ली

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related