चेन्नई (एजेंसी)। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस बार आईपीएल 2026 में पूरे सीजन के लिए मैदान में उतरेंगे। यह जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने दी। हालांकि धोनी की टीम में भूमिका चाहे बल्लेबाज, विकेटकीपर-बल्लेबाज या इम्पैक्ट प्लेयर—का निर्णय टीम का क्रिकेटिंग स्टाफ करेगा।

बता दें कि 44 वर्षीय धोनी मार्च की शुरुआत में ही चेन्नई पहुँच गए थे और टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में शामिल हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम ने नए सीजन की तैयारियों का अभ्यास शुरू कर दिया है। धोनी ने पिछले महीने रांची में हल्के नेट सेशन के साथ अपनी तैयारी की थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन के सीएसके में शामिल होने के बाद अटकलें तेज थीं कि इस बार धोनी सीमित भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन टीम प्रबंधन ने साफ कर दिया कि धोनी पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे।
आईपीएल 2025 में की थी कप्तानी
गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने पर धोनी ने टूर्नामेंट के बीच में टीम की कप्तानी संभाली थी। बावजूद इसके, सीएसके उस सीजन में पहली बार आईपीएल इतिहास में अंक तालिका में अंतिम स्थान पर रही थी।
आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी, 28 मार्च को आरसीबी व हैदराबाद के बीच होगा ओपनिंग मैच

