नई दिल्ली (एजेंसी)। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) 2026 के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बार्क की ऑफिशियल वेबसाइट barc.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार 10 मार्च से 31 मार्च के बीच फीस जमा कर सकते हैं। JRF-2026 की शुरुआत 17 अगस्त 2026 को होगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- एमएससी/इंटीग्रेटेड एमएससी/बीएस-एमएस (डुअल डिग्री)/बीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा UGC-CSIR-NET फेलोशिप, JEST स्कोर, ICMR-JRF टेस्ट, ICAR-JRF टेस्ट, DBT-JRF बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट, फिजिक्स/केमिस्ट्री/लाइफ साइंस/बायोटेक्नोलॉजी में गेट स्कोर/ JGEEBILS का वैलिड स्कोरकार्ड भी होना चाहिए।
एज लिमिट
- न्यूनतम 28 साल
- ओबीसी-एनसीएल : 3 साल की छूट
- एससी, एसटी : 5 साल की छूट
- पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट
स्टाइपेंड
- 37,000 रुपए प्रति माह
- सीनियर रिसर्च फेलोशिप (SRF) : 42,000 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस
- शॉर्टलिस्टिंग
- इंटरव्यू
इंटरव्यू का सिलेबस
- फिजिक्स
- केमेस्ट्री
- लाइफ साइंस
- रिसर्च एप्टीट्यूड पर आधारित
ऐसे करें आवेदन
- बार्क की ऑफिशियल वेबसाइट barcocesexam.in पर जाएं।
- यहां Career- Vacancy सेक्शन में जूनियर रिसर्च फेलोशिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- OCES-2026 या DGFS-2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं।
- लॉगिन करके फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म भरकर सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में ग्रेड ए ऑफिसर की भर्ती, सैलरी 1 लाख 35 हजार तक

