एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, कोरबा सहित रायपुर व बिलासपुर में 444 सिलेंडर जब्त

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अलग-अलग जिलों में खाद्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 444 घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग, अवैध भंडारण और एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस भरकर अधिक कीमत पर बेचने जैसे मामले सामने आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

      कोरबा में 15 सिलेंडर जब्त

          एलपीजी गैस

          कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, बालकों रोड चेक पोस्ट के पास स्थित पवन जनरल स्टोर्स और उससे जुड़े भंडारण स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और अनधिकृत भंडारण के प्रमाण मिले। टीम ने मौके से 15 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कंवर ने बताया कि यहां सिलेंडरों से गैस निकालकर दूसरे सिलेंडरों में भरकर अधिक कीमत पर बेचने की भी जानकारी मिली है। मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

          रायपुर जिले में सबसे बड़ी कार्रवाई

          एलपीजी गैस

          रायपुर जिले में खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए। धरसींवा विकासखंड के सेजबहार स्थित कमल होटल में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 8 सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं बाबूलाल चिकन सेंटर से 3 घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए। इसी तरह अभनपुर-नवापारा क्षेत्र में स्थित रवि ग्लास एंड प्लाइवुड में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया। यहां से 26 घरेलू और 2 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त किए गए। खाद्य विभाग की टीम ने कोरासी इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी की भी जांच की। जांच में रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर पाया गया। जांच के दौरान 101 भरे और 64 खाली घरेलू सिलेंडर तथा 23 खाली व्यावसायिक सिलेंडर कम पाए गए। इस अनियमितता के बाद एजेंसी के गोदाम में मौजूद सिलेंडरों को जब्त कर एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। मामले में एलपीजी (वितरण और विनियमन) आदेश 2000 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

          बिलासपुर में 198 सिलेंडर बरामद

          एलपीजी गैस

          बिलासपुर में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने शहर के कई इलाकों में छापेमारी की। कोनी क्षेत्र में एक मकान से 55 खाली घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इसके बाद टीम सिरगिट्टी के बन्नाक चौक स्थित प्रीति किचन केयर पहुंची, जहां से 8 घरेलू और 2 कमर्शियल सिलेंडर मिले। दुकान से वजन मशीन और गैस निकालने वाला उपकरण भी बरामद किया गया, जिसका उपयोग सिलेंडर से गैस निकालकर दूसरे सिलेंडर में भरने के लिए किया जाता था। इसके बाद टीम ने सिरगिट्टी क्षेत्र में ही एक बंद दुकान में जांच की। पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़कर की गई जांच में 21 घरेलू, 7 व्यावसायिक और 33 मिनी सिलेंडर सहित कुल 61 सिलेंडर बरामद हुए। इनमें 5 घरेलू सिलेंडर भरे हुए पाए गए। बुधवार को हुई कार्रवाई में भी 72 गैस सिलेंडर जब्त किए गए थे।

          सर्वर डाउन होने से एजेंसियों में बढ़ी भीड़

          प्रदेशभर में गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। गैस वितरकों का कहना है कि प्रदेश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस कंपनियों के टोल-फ्री नंबर पर कॉल नहीं लग रहा और ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। एजेंसी संचालकों के अनुसार सर्वर डाउन होने के कारण न तो ऑनलाइन बुकिंग हो पा रही है और न ही ओटीपी जनरेट हो रहा है। इस वजह से उपभोक्ताओं को एजेंसियों में जाकर बुकिंग करानी पड़ रही है, जिससे वहां लंबी कतार लग रही है।

          एलपीजी गैस

          घरेलू रसोई गैस की कमी नहीं, अवैध भंडारण व ब्लैक मार्केटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हाईकोर्ट ने फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार की नियुक्ति को दिया अवैध करार

              बिलासपुर  (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस पीपी साहू ने...

              धीवर समाज की भव्य शोभायात्रा व झांकी 23 मार्च को

              भोजपुर चांपा में होगा आयोजन, कई जनप्रतिनिधि रहेंगे...