अफीम की खेती के मामले में कृषि अधिकारी सस्पेंड, पटवारी-सर्वेयर को नोटिस

      Date:

          दुर्ग-भिलाई (AkhandBharatHNKP.Com)। दुर्ग के समोदा गांव में बीजेपी नेता के खेत में अफीम की खेती मिलने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पटवारी अनीता साहू और फसल सर्वेयर शशिकांत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोनों से जवाब मांगा गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

          अफीम की खेती

          जिला कृषि विभाग की टीम ने 7 मार्च को समोदा गांव में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत लगाए गए मक्का फसल के प्लॉट का निरीक्षण किया था। जांच में सामने आया कि जिस खेत को मक्का का प्रदर्शन प्लॉट बताया गया था, वहां मक्का की बजाय धान की फसल लगी हुई थी। जांच में यह भी पता चला कि कृषि मैप पोर्टल पर असली किसान की जगह किसी अन्य व्यक्ति की फोटो अपलोड की गई थी और खेत में प्रदर्शन प्लॉट का सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। वहीं पास में अफीम की खेती होने के बावजूद इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं दी गई।

          तीन कर्मचारियों को नोटिस

          प्रशासन के अनुसार इस मामले में तीन कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। 11 मार्च को पटवारी, सर्वेयर और कृषि विस्तार अधिकारी को नोटिस जारी किया गया था। कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू ने जवाब दिया, लेकिन अधिकारियों को वह संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद कलेक्टर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जांच में सामने आया कि सितंबर 2025 में फसल सर्वेयर ने खेत का डिजिटल सर्वे करते हुए खसरा नंबर 309 को खाली जमीन और खसरा नंबर 310 में धान की फसल दर्ज की थी। नियमों के मुताबिक इस डेटा का मौके पर सत्यापन करना पटवारी की जिम्मेदारी थी, लेकिन बिना जांच के ही रिपोर्ट को मंजूरी दे दी गई।

          रिपोर्ट में असली खेत की फोटो नहीं

          जांच में यह भी सामने आया कि जिस जमीन को मक्का का प्रदर्शन प्लॉट दिखाया गया था, वह बीजेपी नेता विनय ताम्रकार के भाई विमल ताम्रकार की जमीन है। मक्का फसल दिखाकर राज्य सरकार की प्रोत्साहन राशि भी ली गई थी और इसी आधार पर निजी बैंक से लोन लेने की बात भी सामने आई है। रिपोर्ट में जो फोटो अपलोड की गई थी, वह असली खेत की नहीं थी। किसी ग्रामीण को मक्का के खेत के पास खड़ा कर फोटो ली गई और उसे पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। जांच में यह भी पता चला कि जहां फोटो ली गई थी, वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर अफीम की खेती हो रही थी।

          मक्के की फसल की आड़ में भाजपा नेता कर रहे थे अफीम की खेती, पुलिस व प्रशासन की दबिश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दो माह में सुनिश्चित करें मसाहती ग्रामों का सर्वे : कलेक्टर

              कलेक्टर ने ली तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक...