दो माह में सुनिश्चित करें मसाहती ग्रामों का सर्वे : कलेक्टर

      Date:

      • कलेक्टर ने ली तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की बैठक

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों के साथ बैठक आयोजित कर जिले के मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मसाहती ग्रामों का सर्वे अगले दो माह के भीतर पूरा किया जाए और प्रारंभिक तथा अंतिम प्रकाशन चरणबद्ध तरीके से भुइयां पोर्टल में अपलोड किया जाए।

          कलेक्टर ने कहा कि सर्वे का कार्य सही और व्यवस्थित ढंग से होना चाहिए, ताकि भविष्य में शासन की योजनाओं और विकास कार्यों में भूमि उपयोग को लेकर कोई समस्या न उत्पन्न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि मसाहती ग्रामों की मिसल का मिलान अनिवार्य रूप से किया जाए और सर्वे के दौरान किसी भी कृषक या ग्रामवासी की भूमि प्रारंभिक प्रकाशन से वंचित न हो। बैठक में कलेक्टर ने सर्वे को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्य शासन की उच्च प्राथमिकता वाला है। उनका कहना था कि इससे भूमि विवाद, सीमांकन विवाद और रिकॉर्ड संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। जिले में कुल 113 मसाहती ग्राम हैं, जिनमें से 20 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन और 13 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। छह अन्य ग्राम अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया में हैं। कलेक्टर लगातार राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर सर्वे कार्य की समीक्षा कर रहे हैं और दावेद्रुपत्ति उपरांत अंतिम प्रकाशन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दे रहे हैं। बैठक में निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज, अधीक्षक भू-अभिलेख, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी उपस्थित रहे।

          नशे या मादक पदार्थ की खेती करने वालो पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

          कलेक्टर कुणाल दुदावत ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में नशे या मादक पदार्थ से जुड़ी फसलों की खेती करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने 25 मार्च तक खेतों की जांच कराने और नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि फार्म हाउस या बाउंड्रीवाल के भीतर ली जा रही फसलों की जांच की जाएगी, और मादक फसल पाए जाने पर नारकोटिक्स एक्ट (एनडीपीएस) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि अगर किसी स्थान पर इस प्रकार की फसल ली जा रही हो, तो प्रशासन को इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि नशे को बढ़ावा देने वाली किसी भी गतिविधि को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

          पेयजल आपूर्ति में नहीं होनी चाहिए लापरवाही : कलेक्टर दुदावत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related