नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग करेगा। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में दो-दो चरणों में मतदान कराए जाने की संभावना है, जबकि केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में वोटिंग हो सकती है। इन पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई महीने में समाप्त होने वाला है। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में इन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 26 फरवरी को की गई थी। उस समय पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराया गया था, जबकि असम में तीन चरणों में वोटिंग हुई थी। वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव संपन्न हुए थे।

