पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ व ट्रैफिक उल्लंघनों पर चलाया सघन अभियान, गांजा के साथ आरोपी गिफ्तार

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय है।

          कानून-व्यवस्था

          सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने इमली डुग्गू रेलवे कॉलोनी में कार्रवाई की। सूचना मिली कि अश्वनी यादव (38 वर्ष) अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा था। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गांजा के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इसी दौरान गौ माता चौक के पास सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

          कानून-व्यवस्था
          गांजा तस्कर अश्वनी यादव

          यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। वहीं, 2 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              60 साल से सत्ता को तरस रहीं कांग्रेस-बीजेपी

              नई दिल्ली: एजेंसी ( AkhandBharatHNKP.Com) देश के पांच राज्यों में...