महास्वच्छता अभियान: आयुक्त ने वार्ड 25 और 29 का पैदल भ्रमण कर किया निरीक्षण

      Date:

      • जल उपचार संयंत्र में मरम्मत के कारण 15-16 मार्च को पानी आपूर्ति बाधित रहेगी

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा स्वच्छता महाअभियान के ग्यारहवें दिन वार्ड क्र. 25 शिवाजीनगर और वार्ड क्र. 29 मुड़ापार में मेगा स्वच्छता ड्राइव का आयोजन किया गया। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने व्यक्तिगत रूप से वार्डों में पैदल भ्रमण कर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

          स्वच्छता महाअभियान

          अभियान के दौरान वार्ड और बस्तियों की नालियों, सड़कों, गलियों की सफाई, कचरे का तुरंत उठाव व परिवहन, कीटनाशक दवाओं और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव आदि व्यापक पैमाने पर किया गया। आयुक्त ने लोगों से अपील की कि वे डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण में निगम के साथ सहयोग करें, गीले और सूखे कचरे को पृथक डस्टबिन में डालें और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएँ। आयुक्त पाण्डेय ने वार्ड 25 और 29 के मोहल्लों में रहवासियों से प्रत्यक्ष संवाद किया और उन्हें स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर कोरबा शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने का संकल्प लें। नगर पालिक निगम के 32 एमएलडी जल उपचार संयंत्र में आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण 15 मार्च की शाम और 16 मार्च की सुबह पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। निगम ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे पानी का पहले से संग्रहण कर आवश्यकतानुसार उपयोग करें।

          स्वच्छता महाअभियान के अगले चरण में 16 मार्च को वार्ड क्र. 41 पाडीमार क्र.02 और वार्ड क्र. 56 शक्तिनगर क्र.01 में विशेष मेगा स्वच्छता ड्राइव आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्य और संपर्क सड़कों, बस्तियों, कालोनियों आदि की व्यापक सफाई की जाएगी।

          स्वच्छता महाअभियान का आगाज, महापौर व आयुक्त ने चलाया मेगा स्वच्छता ड्राईव

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              60 साल से सत्ता को तरस रहीं कांग्रेस-बीजेपी

              नई दिल्ली: एजेंसी ( AkhandBharatHNKP.Com) देश के पांच राज्यों में...