छत्तीसगढ़ आईएएस डॉ. रवि मित्तल को बड़ी जिम्मेदारी, पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

          आईएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल

          जारी आदेश के अनुसार, डॉ. मित्तल की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्षों के लिए प्रभावी रहेगी अथवा अगले आदेश तक लागू रहेगी। हालांकि, प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार उनके कार्यकाल में परिवर्तन की संभावना भी रखी गई है। इस नियुक्ति को उनके प्रशासनिक करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। बताया गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिनियुक्ति निर्धारित अवधि के लिए होगी, लेकिन जरूरत पडऩे पर इसमें संशोधन संभव है।

          वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त के पद पर कार्यरत

          वर्तमान में डॉ. रवि मित्तल छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। पिछले डेढ़ वर्ष से वे राज्य शासन के संचार और सूचना तंत्र को प्रभावी ढंग से संचालित कर रहे थे। अब उनकी पीएमओ में नियुक्ति को राज्य से केंद्र स्तर तक एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              धमतरी से 80 छात्र हुए जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित

              धमतरी (AkhandBharatHNKP.Com)। धमतरी जिले के 80 छात्रों का सत्र 2026-27...