धमतरी से 80 छात्र हुए जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित

      Date:

      धमतरी (AkhandBharatHNKP.Com)। धमतरी जिले के 80 छात्रों का सत्र 2026-27 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में चयन हुआ है। जिला शिक्षा विभाग ने आधिकारिक सूची जारी कर परिणाम की पुष्टि की है।

          जवाहर नवोदय विद्यालय

          सूची के अनुसार, चयनित छात्रों में 55 शासकीय और 25 अशासकीय स्कूलों के छात्र शामिल हैं। शासकीय स्कूलों से अधिक छात्रों का चयन जिले की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार, नगरी विकासखंड से सर्वाधिक 27 स्टूडेंट्स चयनित हुए हैं। वहीं कुरूद विकासखंड से 22, मगरलोड से 20 और धमतरी विकासखंड से 11 स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है। जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन को ग्रामीण और प्रतिभाशाली छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related