प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर : मुख्यमंत्री

      Date:

      • सीएम साय ने नेशनल डिफेंस कॉलेज के अधिकारियों से किया संवाद

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ की सघन वन, खनिज संपदा, लोक संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेशनल डिफेंस कॉलेज के सैन्य एवं सिविल सेवा अधिकारियों के अध्ययन दल से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया। अधिकारियों का स्वागत शाल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया गया। अध्ययन दल का नेतृत्व कर रहे एयर कमोडोर अजय कुमार चौधरी ने राज्य की भौगोलिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विशेषताओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को सैन्य स्मृति चिन्ह भेंट किया।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि राज्य का लगभग 46 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। एक पेड़ मां के नाम अभियान और कैम्पा योजना से वन संरक्षण को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों कोयला से लेकर हीरे तक से संपन्न है और विद्युत उत्पादन में लगभग 30 हजार मेगावाट क्षमता के साथ देश में सरप्लस राज्य है। पिछले दो वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          नक्सल समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से स्थिति सुधरी है। उन्होंने कृषि क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल दर से खरीदा जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के तहत महतारी वंदन योजना के तहत 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक प्रदान किए जा चुके हैं, जबकि 5.3 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रति वर्ष 10 हजार रुपये सहायता दी जा रही है।

          https://dprcg.gov.in/post/1773996471/Raipur-The-double-engine-government-has-removed-Naxalism-the-biggest-obstacle-in-the-development-of-the-state-Chief-Minister-Shri-Sai

          इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव, आईजी, आईपीएस, विदेशी सैन्य अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नेशनल डिफेंस कॉलेज का 66वां सत्र है, जिसमें 120 सैन्य और गैर-सैन्य अधिकारी भाग ले रहे हैं, जिसमें पांच विदेशी अधिकारी भी शामिल हैं।

          अध्ययन दल ने छत्तीसगढ़ प्रवास को बताया यादगार

          अध्ययन दल के विदेशी और भारतीय अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ प्रवास को अद्भुत और यादगार बताया। बस्तर क्षेत्र की जनजातीय संस्कृति, सुरक्षाबलों की बहादुरी और प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा की। एयर कमोडोर अजय कुमार चौधरी ने कहा कि स्पष्ट नेतृत्व और सशक्त नीति के कारण प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं और नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हुई है। अधिकारियों ने नया रायपुर में शहरी योजना, कृषि और वन विभाग का अवलोकन किया, कांकेर में जंगल वारफेयर कॉलेज और कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा किया। इसके अलावा बस्तर में सुरक्षा संचालन, पर्यटन स्थल, चित्रकोट जलप्रपात, कोंडागांव के शिल्पग्राम और भिलाई स्टील प्लांट का भ्रमण कर कानून व्यवस्था व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              धमतरी से 80 छात्र हुए जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित

              धमतरी (AkhandBharatHNKP.Com)। धमतरी जिले के 80 छात्रों का सत्र 2026-27...