बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत गर्डर डि-लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 22 मार्च को बिलासपुर, रायपुर से इतवारी तक चलने वाली 6 मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 23 मार्च को 2 मेमू ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके अलावा, गोंदिया-झारसुगड़ा-गोंदिया के बीच चलने वाली जेडी मेमू पैसेंजर 22 मार्च को आंशिक रूप से ही संचालित होगी। बताया गया कि अधोसंरचना विकास के अंतर्गत हथबंद-भाटापारा सेक्शन के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य के अंतिम चरण में गर्डरों की डि-लॉन्चिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके कारण अस्थायी रूप से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी
- 22 मार्च को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी। गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
- 22 मार्च को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी। बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
जानिएए रद्द होने वाली गाडिय़ां
- 22 मार्च को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 मार्च को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 मार्च को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 मार्च को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 मार्च को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 मार्च को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 23 मार्च को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 23 मार्च को गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
नवरात्रि स्पेशल ट्रेन : 23 से 28 मार्च तक चलेगी इतवारी- कोरबा मेमू स्पेशल, 63 स्टेशनों पर रूकेगी

