रायगढ़ के दो गांव में पकड़ी गई अफीम की अवैध खेती, प्रदेश में अफीम का पांचवा मामला

      Date:

      रायगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। रायगढ़ में अवैध अफीम खेती के दो नए मामले सामने आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दोनों ही प्रकरण लैलूंगा विकासखंड के हैं, जहां प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह किसी संगठित गिरोह का मामला प्रतीत नहीं हो रहा, हालांकि विस्तृत जांच जारी है।

          अफीम खेती

          पहला मामला नवीन घटगांव का है, जहां सादराम नाग (60) के खेत में सब्जियों के बीच अफीम की खेती पाई गई। पौधों में फूल आ चुके थे और कुछ डंठल सूखने की स्थिति में थे। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और फसल को नष्ट करने की कार्रवाई की। जांच के दौरान गांव के ही अभिमन्यु नागवंशी के घर से अफीम की सूखी फसल भी बरामद की गई। टीम के पहुंचते ही आरोपी सबूत नष्ट करने का प्रयास कर रहा था, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। दूसरे मामले में लैलूंगा क्षेत्र के मुड़ागांव में तानसिंह नागवंशी से पूछताछ के दौरान लगभग 5 डिसमिल क्षेत्र में संदिग्ध फसल उगाने की जानकारी मिली। उसके घर से पेड़, पत्तियां एवं तनों के सूखे अवशेष जब्त किए गए हैं। जब्त नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

          ड्रोन से की जा रही निगरानी

          जिले में अवैध खेती पर अंकुश लगाने के लिए ड्रोन सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, मुकडेगा, रायगढ़, पुसौर और धरमजयगढ़ क्षेत्रों के कई गांवों में सर्वे किया जा चुका है। दुर्गम क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

          छोटे रकबे में हो रही खेती

          कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले एक से डेढ़ सप्ताह से लगातार जांच की जा रही है, जिसमें चार दिनों के भीतर तीन मामले सामने आए हैं। प्रारंभिक तौर पर यह छोटे स्तर पर की जा रही अवैध खेती प्रतीत हो रही है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पिछले 17 दिनों के भीतर अवैध अफीम खेती का यह पांचवां मामला है। इससे पूर्व दुर्ग और बलरामपुर जिलों सहित रायगढ़ के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे प्रकरण सामने आ चुके हैं।

          रायगढ़ के तमनार में मिली अफीम की खेती, 15 दिन के भीतर चौथा मामला

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...