कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने जनहित कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सुरेश गुप्ता को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पाली ब्लॉक हेतु अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए सुरेश गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए सूरज महंत, प्रशांत मिश्रा, हरीश परसाई, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज चौहान तथा यशवंत लाल के प्रति भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। सुरेश गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और सहयोग से वे क्षेत्र की जनता तथा विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

