कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप ने एक बार फिर जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय जायसवाल को 20 मतों से पराजित किया, जबकि शिव सोनी तीसरे स्थान पर रहे।
इस जीत के साथ गणेश कुलदीप अब तक तीसरी बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। लगातार दूसरी बार मिली सफलता से अधिवक्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा रहा है। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और बधाइयों का दौर शुरू हो गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के मुकाबले में रवि शर्मा ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बी.पी. मोदी को 48 मतों से हराया। मतगणना के अनुसार रवि शर्मा को 213 वोट मिले, जबकि बी.पी. मोदी को 168 मत प्राप्त हुए। तीसरे प्रत्याशी बालक भैया को 138 वोट मिले। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अधिवक्ता संघ परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर जीत का जश्न मनाया।

