जनगणना से तय होगी विकास की दिशा, मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन स्व-गणना अभियान का किया शुभारंभ

      Date:

      • जनगणना के महाभियान में नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील, जनगणना के सटीक आंकड़े आगामी वर्षों की योजनाएं तैयार करने में होती है मददगार

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय जनगणना अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर नागरिकों को इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

          https://dprcg.gov.in/post/1776331730/Census-is-the-basis-for-deciding-the-future-direction-of-the-country-and-the-state-Chief-Minister-Shri-Sai

          मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान संचालित करने जा रहा है और छत्तीसगढ़ में भी आज से ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेशवासी 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना को आधुनिक और डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और सुलभ होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार आगामी वर्षों की योजनाएं तैयार करती है, ताकि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव एवं जनगणना नोडल अधिकारी मनोज कुमार पिंगुआ, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, संचालक जनगणना कार्तिकेय गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

          1 मई से शुरू होगा पहला चरण

          मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 मई 2026 से जनगणना का पहला चरण प्रारंभ होगा, जिसमें मकान सूचीकरण और गणना कार्य किया जाएगा। 30 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर आवासीय एवं गैर-आवासीय भवनों, उनकी स्थिति, उपयोग तथा पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, इंटरनेट और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र करेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जब भी प्रगणक घर पहुंचे, उन्हें सही, स्पष्ट और पूरी जानकारी दें, क्योंकि प्रत्येक जानकारी राज्य के विकास की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाती है।

          व्यक्तिगत जानकारी रहेगी गोपनीय

          मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जनगणना के दौरान दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। इनका उपयोग केवल सांख्यिकीय विश्लेषण और नीतिगत उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के संकल्प को साकार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सही आंकड़े ही बेहतर योजनाओं और प्रभावी विकास की मजबूत नींव रखते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस महाअभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने और इसमें सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

          1 मई से शुरू होगी जनगणना 2027 की पहली प्रक्रिया, घर-घर पहुंचेगी टीम, ऑनलाइन भी भर सकेंगे जानकारी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related