छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाकों में धर्मांतरण के लिए अमेरिका से आया 95 करोड़, ईडी की जांच में खुलासा

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ईसाई धर्म प्रचार के लिए विदेशी फंडिंग के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सामने आया है कि अमेरिका से भेजी गई रकम का उपयोग बस्तर और धमतरी जैसे इलाकों में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ाने में किया गया।

      ईसाई धर्म
      File photo

          जांच एजेंसी के अनुसार, नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच करीब 95 करोड़ रुपए विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए भारत लाए गए। इनमें से लगभग 6.5 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ में खर्च किए गए। यह पूरा मामला द टिमोथी इनिशिएटिव (टीटीआई) नामक संगठन और उससे जुड़े लोगों से संबंधित बताया जा रहा है। इस मामले में विदेशी नागरिक मिकाह मार्क को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ब्यूरो ने हिरासत में लिया। ईडी द्वारा जारी लुकआउट सर्कुलर के आधार पर पकड़े गए मिकाह मार्क के पास से 24 विदेशी डेबिट कार्ड बरामद हुए, जिनसे भारत में नकदी निकाली जा रही थी। बता दें कि ईडी ने 18 और 19 अप्रैल को देशभर में 6 ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच में खुलासा हुआ कि विदेशी डेबिट कार्ड भारत लाकर अलग-अलग राज्यों के एटीएम से बार-बार कैश निकाला जा रहा था, ताकि वित्तीय निगरानी व्यवस्था को चकमा दिया जा सके।

          ऑनलाइन बिलिंग व अकाउंटिंग प्लेटफार्म का उपयोग

          जांच में यह भी सामने आया कि टीटीआई संगठन एफसीआरए के तहत पंजीकृत नहीं है, फिर भी विदेशी फंड का इस्तेमाल गतिविधियों के संचालन में किया जा रहा था। लेन-देन का रिकॉर्ड रखने के लिए ऑनलाइन बिलिंग और अकाउंटिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा था, जिसे विदेश से संचालित किए जाने की आशंका है।

          डेबिट कार्ड, 40 लाख कैश व दस्तावेज जब्त

          छापेमारी के दौरान ईडी ने 25 विदेशी डेबिट कार्ड, 40 लाख रुपए नकद, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, डिजिटल सबूत और कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। एजेंसी को शक है कि यह एक बड़ा संगठित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              भारतमाला मार्ग पर मवेशी से टकराई कार, आईसीआईसीआई बैंक कर्मी की मौत

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के उरगा गुमिया के पास भारतमाला मुख्य...

              कलेक्टर ने किया पॉलिटेक्निक कॉलेज का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का...

              बल्क वेस्ट जनरेटर खुद संभालें अपना कचरा, निगम ने जारी किए सख्त निर्देश

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भारी मात्रा में...