श्रमिकों के बिना विकास अधूरा : मंत्री लखनलाल देवांगन

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने राज्य के सभी श्रमिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मेहनतकश वर्ग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि 1 मई श्रमिकों के परिश्रम, समर्पण और योगदान को सम्मान देने का दिन है।

          मंत्री देवांगन ने कहा कि श्रमिक समाज की मजबूत आधारशिला हैं और उनके बिना किसी भी प्रकार के विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उनका कहना था कि सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में श्रम विभाग के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार मंडल और राज्य सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम कल्याण मंडल के जरिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों को आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

          मंत्री ने बताया कि पिछले सवा दो वर्षों में करीब 800 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में भेजी गई है। इससे न केवल श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि उनके परिवारों के जीवन स्तर में भी सुधार आया है। उन्होंने अंत में कहा कि सरकार आगे भी श्रमिकों के हित में योजनाएं बनाकर उन्हें अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              ऐसा माहौल बने कि महिलाएं बेझिझक अपनी बात रख सकें : विजया रहाटकर

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)।  राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर...