जिले में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, घर-घर सर्वे जारी

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में जनगणना-2027 के तहत डिजिटल जनगणना कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में प्रगणक और सुपरवाइजर फील्ड में उतरकर घर-घर सर्वे कर रहे हैं और हाउस-लिस्टिंग ब्लॉकों की पहचान कर रहे हैं।

          डिजिटल जनगणना

          यह कार्य जिले के 6 नगरीय निकायों और सभी 12 तहसीलों में एक साथ शुरू किया गया है। इसमें नगर निगम कोरबा के 7 जोन, नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा, बांकीमोंगरा और नगर पंचायत पाली व छुरीकला शामिल हैं। वहीं कोरबा, भैसमा, बरपाली, करतला, कटघोरा, दर्री, पोड़ी-उपरोड़ा, पसान, पाली, हरदीबाजार, दीपका और अजगरबहार तहसीलों में भी सर्वे का काम जारी है। जनगणना के दौरान प्रगणक 33 बिंदुओं पर आधारित जानकारी एकत्र कर रहे हैं। इसमें मकान का प्रकार, उपलब्ध सुविधाएं, निर्माण सामग्री, बिजली-पानी, इंटरनेट, मोबाइल, टीवी और वाहन जैसी जानकारी शामिल है।

          डिजिटल जनगणना

          जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी मोहन सिंह कंवर ने बताया कि राज्य नोडल अधिकारी बैद्यनाथ ने आज मैदानी निरीक्षण कर कोसाबाड़ी, टीपी नगर और अजगरबहार क्षेत्र में चल रहे सर्वे का जायजा लिया और प्रगणकों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यह देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना है। इसमें प्रगणक एचएलबी ऐप के माध्यम से डेटा दर्ज कर रहे हैं, जो सीधे सुपरवाइजर के पास सत्यापन के लिए पहुंचता है और वहां से मुख्य सर्वर पर अपलोड हो जाता है। इससे डेटा प्रोसेसिंग तेज होगी और योजनाओं के लिए जरूरी आंकड़े समय पर मिल सकेंगे।

          जनगणना कार्य की निगरानी अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ओंकार यादव कर रहे हैं। उन्होंने सभी 24 चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और डेटा संग्रहण पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए। साथ ही हर स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिले में कुल 2073 हाउस-लिस्टिंग ब्लॉक हैं। वहीं अब तक 10,669 परिवारों ने स्व-गणना के तहत खुद ही अपना विवरण दर्ज किया है, जो लोगों की भागीदारी का सकारात्मक संकेत है।

          डिजिटल जनगणना : मंत्री देवांगन व महापौर ने मोबाइल से भरा स्व-गणना पत्रक

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के 3 जवान घायल

              जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए...