मकान सूचीकरण कार्य का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, प्रगणकों को दिए आवश्यक निर्देश

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में चल रहे डिजिटल जनगणना के तहत मकान सूचीकरण कार्य का आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर और एमपी नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर प्रगणकों के कार्य का जायजा लिया और उन्हें त्रुटिरहित सर्वे करने के निर्देश दिए।

          निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रगणकों को सावधानीपूर्वक और सटीक जानकारी संकलित करने का मार्गदर्शन दिया। इस दौरान पार्षद अशोक चावलानी, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि डिजिटल जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में 16 से 30 अप्रैल तक स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद 1 मई से 30 मई तक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य शुरू किया गया है। प्रगणक प्रत्येक घर पहुंचकर मकानों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे हैं। आयुक्त पाण्डेय ने आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रगणकों को पूरा सहयोग दें और मांगी गई जानकारी सही-सही उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का कार्य बिना त्रुटि के पूरा हो सके।

          33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

          डिजिटल जनगणना के तहत 33 बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली जा रही है। इसमें भवन और मकान नंबर, निर्माण सामग्री (फर्श, दीवार, छत), मकान की स्थिति और उपयोग, परिवार के सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम व लिंग, सामाजिक वर्ग, कमरों की संख्या, पेयजल व बिजली की उपलब्धता, शौचालय और स्नानघर, रसोई, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन, ईंधन, तथा टीवी, इंटरनेट, मोबाइल, वाहन जैसे संसाधनों की जानकारी शामिल है।

          महापौर व आयुक्त ने किया रोड डिवाईडर प्लाटेंशन का लोकार्पण

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के 3 जवान घायल

              जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए...