अब कोई माफिया खुली जीप में पिस्तौल लहराकर किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : योगी

      Date:

      मऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ में आयोजित जनसभा के दौरान कानून-व्यवस्था और माफियाओं के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब ऐसा माहौल नहीं रहा, जहां माफिया खुलेआम लोगों को डराकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे सकें।

          जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2005 के मऊ दंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय अराजकता का माहौल था और धार्मिक आयोजनों में व्यवधान उत्पन्न किए जाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान माफिया तत्वों को संरक्षण मिलता था, जिससे आम लोगों, व्यापारियों और धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा प्रभावित होती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है और अब किसी माफिया या असामाजिक तत्व में इतना दुस्साहस नहीं है कि वह किसी धार्मिक आयोजन, पर्व या त्योहार में बाधा उत्पन्न कर सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति रामलीला, रामनवमी, शिवरात्रि, जन्माष्टमी या अन्य धार्मिक आयोजनों में व्यवधान पैदा करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

          जनता की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

          सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है तथा कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अब प्रदेश में माफिया खुलेआम पिस्तौल लहराकर किसी हिंदू को धमका नहीं सकते और भयमुक्त वातावरण स्थापित हुआ है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related