कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा के छह वार्डों में करीब 1 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों का भूमिपूजन शनिवार को आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया।

नगर निगम के अनुसार, सर्वमंगला नगर जोन के वार्ड क्रमांक 61 और 64 तथा दर्री जोन के वार्ड क्रमांक 52, 53, 54 और 58 में नाली, कलवर्ट, सीसी रोड, सांस्कृतिक मंच, किचन शेड और वेंडिंग जोन जैसे निर्माण कार्य किए जाएंगे। वार्ड 61 बरमपुर में दो स्थानों पर लगभग 40 लाख रुपये की लागत से नाली और कलवर्ट निर्माण कराया जाएगा, जबकि वार्ड 64 इमलीछापर में 11.50 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड बनाई जाएगी। इसी तरह दर्री जोन के वार्ड 52 में विभिन्न गलियों में 20 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण होगा। वार्ड 53 में पावर सिटी कॉलोनी के समीप सांस्कृतिक मंच, वार्ड 54 डुमरमुड़ा बस्ती में शेड निर्माण और स्वामी आत्मानंद स्कूल गोपालपुर में किचन शेड सहित विस्तार कार्य प्रस्तावित हैं। वहीं वार्ड 58 में प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास 22.55 लाख रुपये की लागत से वेंडिंग जोन का निर्माण किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने पूजा-अर्चना कर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया तथा निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, भानुमति जायसवाल, आरती सिंह, राधा महंत, सरोज शांडिल्य, मुकुंद सिंह कंवर, फिरतराम साहू, सुखविंदर कौर, रामाधार पटेल, प्रेमकुमार साहू, सर्वमंगला मण्डल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, दर्री मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, माधव जायसवाल, ईश्वर साहू, नरेन्द्र पाटनवार, रामेश्वर वैष्णव, माखन यादव, देवकी साहू, सुरेन्द्र राजवाडे़, राहुल श्रीवास, मोनू बरेठ, अनिल यादव, मनोज राजपूत, जोन कमिश्नर लीलाधर पटेल, सहायक अभियंता रमेश सूर्यवंशी, यशवंत जोगी, प्रमोद जगत, नोहर सिंह गोस्वामी, रमाबाई, प्रेमाबाई आदि के साथ काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।
सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है राज्य सरकार
इस अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि केंद्र, राज्य और नगर निगम में एक ही दल की सरकार होने से विकास कार्यों को तेजी मिली है तथा कोरबा नगर निगम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना संबंधी कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
वार्ड 61 में 7 करोड़ के विकास कार्य होने का दावा
कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि माधव जायसवाल ने कहा कि वार्ड क्रमांक 61 में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत के प्रयासों से अल्प समय में लगभग 7 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने इसके लिए मंत्री और महापौर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वार्ड में आगामी समय में भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिनकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस अवसर पर पार्षद आरती सिंह ने भी सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र में लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री और महापौर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

