शिक्षा विभाग के कर्मचारी को रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा, निलंबित

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई।

          सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा

          जानकारी के अनुसार, एसीबी/ईओडब्ल्यू इकाई बिलासपुर ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) के तहत दर्ज प्रकरण में 29 मई को प्रदीप मिश्रा को प्रार्थी अमृत बघेल से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रकरण को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के प्रावधानों के विपरीत माना और प्रदीप मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कटघोरा निर्धारित किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

          रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related