अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल सख्त, बोले- नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश में नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर गहरी चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए रेत आवश्यक है, लेकिन अनियंत्रित खनन से पर्यावरण और जल संसाधनों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।

          लोक भवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में राज्यपाल ने खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद से चर्चा कर अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि रेत खनन पूरी तरह वैज्ञानिक और नियमानुसार हो, ताकि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बना रहे। राज्यपाल ने कहा कि अंधाधुंध खुदाई से नदियों का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है, भू-जल स्तर प्रभावित हो रहा है और नदी तटों के कटाव की समस्या बढ़ रही है। कई क्षेत्रों में जल स्रोतों के सूखने तथा जलीय जैव विविधता पर भी खतरा उत्पन्न हो रहा है।

          https://dprcg.gov.in/post/1780477887/Governor-Ramen-Deka-Takes-a-Firm-Stand-on-Illegal-Sand-Mining-Tampering-with-the-Existence-of-Rivers-Will-Not-Be-Tolerated

          उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक अध्ययन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का सहयोग लिया जा सकता है। राज्यपाल ने खनिज विभाग को अवैध खनन और परिवहन पर 24 घंटे निगरानी रखने तथा पूरी व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में प्रदेश के...