दिल्ली के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 21 की मौत, कई झुलसे, मृतकों में विदेशी नागरिक शामिल

      Date:

      नई दिल्ली (एजेंसी)। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। दमकल और राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर 37 लोगों को सुरक्षित बाहर

          भीषण आग

          जानकारी के अनुसार, मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में स्थित ‘लेमन ग्रीन’ रेस्टोरेंट में सुबह अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने इमारत के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह करीब 9:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। रेस्क्यू अभियान के दौरान बेसमेंट और अन्य हिस्सों में फंसे कई लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दमकल अधिकारियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि एहतियातन भवन में तलाशी अभियान जारी रखा गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंदर कोई और व्यक्ति फंसा न हो। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतकों में अधिकांश दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए विदेशी नागरिकों के हताहत होने की संभावना जताई है। प्रशासन मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटा हुआ है।

          आग के कारणों की जांच शुरू

          आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग बुझने के बाद दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव या किसी अन्य वजह से लगी। हादसे के बाद इमारत का बड़ा हिस्सा धुएं और आग की वजह से काला पड़ गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

          दुर्ग के गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              CISF में ASI पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती, 8 जून से आवेदन शुरू

              नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने...