भाजपा भिलाईबाजार मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

      Date:

      • जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूती का संदेश, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी हुई चर्चा

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय जनता पार्टी भिलाई बाजार मंडल की कार्यसमिति एवं मासिक बैठक रलिया स्थित मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

          बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, परिश्रम और सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहना चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी अर्जुन गुप्ता ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने तथा जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी एवं सह मंडल प्रभारी शैलेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, मंडल महामंत्री हेमंत तिवारी, प्रताप सिंह कंवर सहित मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

          जनसेवा और राष्ट्रहित भाजपा की पहचान

          मंडल सह प्रभारी शैलेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाजहित को सर्वोपरि मानते हुए संगठन की विचारधारा और जनसेवा के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का दायित्व निभाए। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं संचार एवं संकर्म समिति के सभापति विनोद कुमार यादव ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्ताव का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से समर्थन करते हुए संगठन की नीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, बूथ सशक्तिकरण, शक्ति केंद्रों की सक्रियता, सदस्यता विस्तार तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

          आभार प्रदर्शन के साथ बैठक का समापन

          कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हेमंत तिवारी ने किया, जबकि अंत में प्रताप सिंह कंवर ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

          भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस, गोष्ठी आयोजित कर बताई गई उपलब्धियां

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related