रायपुर से गोंदिया तक अब सीधी मेमू सेवा, 8 जून से नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर-डोंगरगढ़ और डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू ट्रेनों का संचालन एकीकृत करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत 8 जून 2026 से रायपुर से गोंदिया तक यात्रियों को एक ही ट्रेन में सीधा सफर करने की सुविधा मिलेगी।

          रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में संचालित गाड़ी संख्या 68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू और गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू को मर्ज कर गाड़ी संख्या 68723 रायपुर-गोंदिया मेमू पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा। इस बदलाव से यात्रियों को डोंगरगढ़ में ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और समय की बचत करने वाली बनेगी। नई समय-सारिणी के अनुसार रायपुर-गोंदिया मेमू पैसेंजर शाम 7 बजे रायपुर स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन सरस्वती नगर, सरोना, कुम्हारी, देवबलोदा चरोदा, भिलाई, भिलाई पावर हाउस, भिलाई नगर, दुर्ग, रसमड़ा, मुड़ीपार, परमालकसा, राजनांदगांव, बाकल, मुसरा, जटकन्हार और डोंगरगढ़ सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए महाराष्ट्र के कई स्टेशनों से होकर रात 11:15 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related