हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, 25 जून तक कर सकेंगे आवेदन

      Date:

      नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने विभिन्न एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 5 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है।

          भर्ती अभियान के तहत कंपनी विभिन्न विभागों में एग्जीक्यूटिव पदों पर नियुक्तियां करेगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 40 से 48 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग को पांच वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को तीन वर्ष तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

          आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी तथा आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां अपलोड करनी होंगी। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन की सुविधा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related