घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, छत्तीसगढ़ में कीमत 1000 रुपये के पार

      Date:

      • तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम, उपभोक्ताओं पर बढ़ा महंगाई का बोझ

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। रविवार से लागू नई दरों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1013 रुपये के आसपास पहुंच गई है। रायपुर में पहले यह सिलेंडर 984 रुपये में उपलब्ध था, जिसमें अब 29 रुपये की वृद्धि की गई है।

          पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इस प्रकार तीन माह के भीतर घरेलू एलपीजी सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है। वहीं एक सप्ताह पहले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी करीब 53 रुपये तक की वृद्धि की गई थी। तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और घरेलू बिक्री पर हो रहे नुकसान के कारण कीमतों में संशोधन करना पड़ा है।

          पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी

          कंपनियों का दावा है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर अब भी उन्हें प्रति सिलेंडर सैकड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है और हालिया वृद्धि से केवल आंशिक राहत मिलेगी। एलपीजी के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी पिछले कुछ सप्ताह के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। बढ़ती ईंधन कीमतों का असर परिवहन लागत और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              किसानों को खाद-बीज की कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश...