कोरबा के चौक-चौराहों की बढ़ी सुंदरता, ‘द बुल एंड द मेटाडोर’, ‘धर्मचक्र’ और ‘थॉट कॉर्नर’ का मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण

      Date:

      नगर पालिक निगम कोरबा

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। शहर के सौंदर्यीकरण को नई पहचान देते हुए नगर पालिक निगम कोरबा ने विभिन्न चौक-चौराहों पर आकर्षक और प्रेरणादायी प्रतीकों की स्थापना की है। उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने शुक्रवार को न्यू अग्रवाल चौक, आईटीआई चौक और कोसाबाड़ी चौक में स्थापित ‘द बुल एंड द मेटाडोर’, ‘धर्मचक्र’ और ‘थॉट कॉर्नर-सेल्फी प्वाइंट’ का लोकार्पण किया।

          नगर पालिक निगम कोरबा

          नगर निगम द्वारा थीम आधारित सौंदर्यीकरण अभियान के तहत न्यू अग्रवाल चौक पर लगभग डेढ़ टन वजनी ‘द बुल एंड द मेटाडोर’ प्रतिमा स्थापित की गई है। अनुपयोगी ऑटोमोबाइल पार्ट्स और लौह कबाड़ से तैयार यह कलाकृति ‘वेस्ट टू वंडर’ की अनूठी मिसाल है। यह प्रतिमा शक्ति, साहस और नियंत्रण के प्रतीक के रूप में शहर की नई पहचान बनेगी। वहीं, आईटीआई चौक स्थित निगम मुख्यालय के पास ‘थॉट कॉर्नर-सेल्फी प्वाइंट’ विकसित किया गया है। यहां गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रमाण पत्र की विशाल प्रतिकृति स्थापित की गई है, साथ ही प्रेरणादायी विचारों के प्रदर्शन के लिए विशेष स्थान भी बनाया गया है। कोसाबाड़ी स्थित शास्त्री चौक में भगवान बुद्ध के सिद्धांतों और शांति के संदेश का प्रतीक ‘धर्मचक्र’ स्थापित किया गया है, जो लोगों को सकारात्मक सोच और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रेरित करेगा।

          ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की सौगात

          कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री ने मल्टीलेवल पार्किंग परिसर के पास नवस्थापित ई-व्हीकल (EV) चार्जिंग स्टेशन का भी लोकार्पण किया। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निगम द्वारा यह दूसरी चार्जिंग सुविधा शुरू की गई है। इससे पहले स्मृति उद्यान के पास भी ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा चुका है।

          मंत्री ने की निगम की सराहना

          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने शहर सौंदर्यीकरण और स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में कोरबा लगातार नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि कबाड़ सामग्री से तैयार की गई ‘द बुल एंड द मेटाडोर’ प्रतिमा कलाकारों की रचनात्मकता और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विकास के क्षेत्र में कोरबा आने वाले समय में और भी नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

          विश्व पर्यावरण दिवस : कोरबा में निकली प्रथम ईव्ही जागरूकता रैली ड्राईव फार अर्थ का भव्य आयोजन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              किसानों को खाद-बीज की कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश...