मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, विकास और जनकल्याण में देश ने रचा नया इतिहास : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रेस क्लब कोरबा में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं को प्रधान सेवक मानते हुए 140 करोड़ देशवासियों को परिवार समझकर निरंतर सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।

          पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ देश नए भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शता भी नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है। कोरोना काल से अब तक 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के माध्यम से करोड़ों नागरिकों को नि:शुल्क उपचार सुविधा मिली है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना ने महिलाओं को धुएं से राहत दिलाई है, जबकि जल जीवन मिशन के जरिए घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन ने देश में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है। आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जोगेश लांबा, अशोक चावलानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

          किसानों, युवाओं और आदिवासी विकास पर सरकार का फोकस

          तोखन साहू ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर किसानों को सस्ता ऋण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान के लिए हजारों करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के जरिए आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है। वहीं लखपति दीदी और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाओं ने महिलाओं और बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक के 12 वर्ष भारत के लिए परिवर्तनकारी रहे हैं। सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भारत का संकल्प आज धरातल पर दिखाई दे रहा है तथा आने वाले वर्षों में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में और मजबूती से अपनी पहचान स्थापित करेगा।

          डबल इंजन की सरकार से सभी को फायदा : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              SBI में 1500 पदों पर भर्ती, सैलरी 85 हजार तक

              नई दिल्ली (एजेंसी)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में...