कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा जिले के बालकोनगर की होनहार बालिका पर्वतम योद्धा ने दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न सिर्फ कोरबा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली इस बड़ी सफलता के बाद पर्वतम योद्धा ने अपने पिता के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से सौजन्य मुलाकात की। मंत्री के कोहड़िया स्थित निवास कार्यालय पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया और सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा की बेटियां अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की पहचान मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतम योद्धा की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और यह अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने आगे कहा कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में उभरती युवा प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सरकार हर संभव सहयोग करेगी। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं दुनिया के मंच पर भी अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

