कोरबा में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा टी.पी. नगर स्थित आशीर्वाद प्वाइंट में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, चिकित्सक, अधिवक्ता, उद्योगपति और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

          कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश ने विकास, सेवा और सुशासन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में लगातार काम कर रही है और इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। सम्मेलन के माध्यम से भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महापौर संजूदेवी राजपूत, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, मंजू सिंह, रुक्मणी नायर, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री कमला बरेठ, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर और अविनाश दुबे सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

          विकसित भारत अब हर नागरिक का संकल्प बन चुका है : मोदी 

          सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मोदी सरकार ने देशवासियों के विश्वास को मजबूत करते हुए भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प अब केवल सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प बन चुका है। बीते वर्षों में सरकार ने कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिन्होंने देश को मजबूती देने का काम किया है।

          आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश को दी नई दिशा

          रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान की है, जिससे भारत तेजी से आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की ओर आगे बढ़ रहा है।

          भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस, गोष्ठी आयोजित कर बताई गई उपलब्धियां

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              SBI में 1500 पदों पर भर्ती, सैलरी 85 हजार तक

              नई दिल्ली (एजेंसी)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में...