इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट 2026 के लिए छत्तीसगढ़ के तीन युवा क्रिकेटरों का चयन

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ क्रिकेट जगत के लिए गर्व की खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा आयोजित इमर्जिंग पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस) के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 6 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित होगी।

          देशभर के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के बीच होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए अखिल भारतीय जूनियर एवं सीनियर चयन समिति ने खिलाड़ियों का चयन किया है। छत्तीसगढ़ से वरुण सिंह भुई, मयंक वर्मा और आयुष पांडे को इस प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। चयन के अनुसार मयंक वर्मा को टीम-बी तथा आयुष पांडे को टीम-डी में स्थान मिला है। प्रतियोगिता के दौरान चयनित खिलाड़ी देश के अन्य उभरते क्रिकेटरों के साथ तीन बहुदिवसीय मुकाबले खेलेंगे। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने तीनों खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

          छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर एनसीए कैंप के लिए चयनित 

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related