कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड, बालको द्वारा सिविक सेंटर स्थित जुबली उद्यान का नवीनीकरण कर आम नागरिकों को समर्पित किया गया। नवनिर्मित उद्यान का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया।
लोकार्पण कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, बालको के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने उद्यान का भ्रमण कर वहां विकसित आधुनिक सुविधाओं, बच्चों के खेल क्षेत्र, वरिष्ठ नागरिकों के विश्राम स्थल, हरित वातावरण तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि बालको क्षेत्र के विकास में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नवीनीकृत जुबली उद्यान हरित वातावरण, योग, पद भ्रमण पथ तथा बच्चों के लिए विकसित आकर्षक सुविधाओं के माध्यम से हर आयु वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विकास से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलती है। बालको ने सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, महिला सशक्तिकरण और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों के जरिए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में बड़ा योगदान दिया है।
औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहा बालको
बालको के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कंपनी औद्योगिक प्रगति के साथ सामाजिक और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नवीनीकृत जुबली उद्यान नागरिकों को स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराएगा। यह परियोजना कंपनी की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि बालको ने हमेशा सामुदायिक विकास को प्राथमिकता दी है। सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, नाला निर्माण सहित कई जनहितकारी योजनाओं में कंपनी का सहयोग सराहनीय रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए बालको प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित जुबली उद्यान बना आकर्षण का केंद्र
वर्ष 1990 में बालको की रजत जयंती के अवसर पर स्थापित जुबली उद्यान का आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास किया गया है। यहां बच्चों के लिए सुरक्षित खेल उपकरण, सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला व्यायाम केंद्र, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बैठक व्यवस्था, योग एवं ध्यान के लिए समर्पित मंच तथा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आकर्षक पद भ्रमण पथ विकसित किया गया है। नवीनीकृत जुबली उद्यान अब स्वास्थ्य, मनोरंजन, सामाजिक मेलजोल और सामुदायिक जुड़ाव का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसे क्षेत्र में जीवन स्तर बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

