मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को होगी परेशानी
बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में अधोसंरचना विकास कार्यों के तहत भाटापारा और हथबंध स्टेशन के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 18 और 19 जुलाई को कई मेमू एवं पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस दौरान कुल 8 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार जोन में रेल नेटवर्क को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए ऑटो सिग्नलिंग का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध सेक्शन में तकनीकी कार्य होने के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। इसका सबसे अधिक असर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि उन्हें अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 19 जुलाई – 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
- 19 जुलाई – 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
- 19 जुलाई – 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
- 18 एवं 19 जुलाई – 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
- 18 एवं 19 जुलाई – 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
- 18 एवं 19 जुलाई – 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
- 18 जुलाई – 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
- 19 जुलाई – 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर
इन ट्रेनों का बदलेगा संचालन
- 18 एवं 19 जुलाई को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से ही रवाना होगी। यह ट्रेन गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
- 18 एवं 19 जुलाई को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी। यह ट्रेन बिलासपुर से गोंदिया के बीच संचालित नहीं होगी।
रथयात्रा पर यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा टीओडी विशेष ट्रेनें

