शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस को मनेंद्रगढ़ तक बढ़ाने की मांग, सांसद ज्योत्सना महंत ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

      Date:

      • कहा- ट्रेन विस्तार से छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लाखों यात्रियों को मिलेगी सीधी रेल सुविधा

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का विस्तार मनेंद्रगढ़ तक किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस कदम से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी होगी।

          सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्तमान में शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस शहडोल रेलवे स्टेशन पर करीब सात घंटे तक खड़ी रहती है। इस समय का उपयोग करते हुए ट्रेन का संचालन मनेंद्रगढ़ तक बढ़ाया जा सकता है। इससे रेलवे के संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा भी मिलेगी। श्रीमती महंत ने कहा कि मनेंद्रगढ़ एवं एमसीबी जिले के लोग लंबे समय से इस ट्रेन के विस्तार की मांग कर रहे हैं। यदि ट्रेन का परिचालन मनेंद्रगढ़ तक किया जाता है तो यात्रियों को नागपुर और मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि ट्रेन विस्तार से क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के लिए आवागमन अधिक सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। सांसद ने रेल मंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।

          कोरबा में नई पुलिस चौकियां खोलने की मांग, सांसद ज्योत्सना महंत ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related