दिव्य ज्योति स्कूल पहुंचीं सरोज पांडेय, दिव्यांग बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल

      Date:

      • दृष्टिहीन व श्रवण बाधित विद्यार्थियों से की मुलाकात, आवश्यक सामग्री वितरित कर बढ़ाया हौसला

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल के साथ रामपुर तहसील रोड स्थित दिव्य ज्योति स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टिहीन एवं श्रवण बाधित बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया।

          सरोज पांडेय ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे प्रतिभा और क्षमता के मामले में किसी से कम नहीं हैं। उचित शिक्षा, मार्गदर्शन और समाज के सहयोग से वे जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने समाज से ऐसे बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना रखने की अपील भी की। कार्यक्रम में रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, सोशल मीडिया सह संयोजक नीरज ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, मंडल महामंत्री राहुल नवनीत शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडेय, मंडल महामंत्री अनिता राजपूत, स्मिता सिंह, विद्यालय की प्रमुख रीता खेत्रपाल, शिक्षिकाएं एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। बच्चों के साथ अतिथियों की आत्मीयता और स्नेहपूर्ण व्यवहार ने पूरे कार्यक्रम को भावुक और प्रेरणादायी बना दिया। आयोजन सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला रहा।

          भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को मिलेगा बचपन जीने का मौका : सरोज पांडेय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी मानद ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ उपाधि से सम्मानित

              नई दिल्ली में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026...