कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय तथा एडीएम देवेंद्र पटेल सहित अधिकारियों ने शहर की नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग के समीप मुख्य मार्ग पर पौधरोपण किया।

इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से यह अभियान 18 जुलाई से शुरू हुआ है। अगले 60 दिनों तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पौधरोपण किया जाएगा। अभियान के तीसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कश्यप, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, जोन कमिश्नर रूचि साहू, सुनील टांडे सहित नगर निगम के अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधरोपण में सक्रिय सहभागिता निभाई।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया पौधरोपण

