उफनते नाले में बाइक समेत बहा युवक, 12 घंटे बाद 3 किमी दूर मिला शव

      Date:

      • साथी ने तैरकर बचाई जान, बारिश के बीच तेज बहाव में नाला पार करना पड़ा भारी

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में उफनते नाले को पार करने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। ग्राम नकिया निवासी राहुल कुमार मंझवार (28) तेज बहाव में बाइक समेत बह गया। घटना के करीब 12 घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। वहीं उसके साथ मौजूद साथी ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली।

          पुलिस के अनुसार राहुल कुमार मंझवार अपने साथी बुधराम मंझवार के साथ घरेलू काम से कोरबा शहर आया था। देर शाम दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। लगातार बारिश के कारण गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले स्थित सांचर नाला उफान पर था और पानी का बहाव काफी तेज था। ग्रामीणों ने बताया कि नाले में पानी का स्तर लगातार बढ़ा हुआ था। इसके बावजूद राहुल ने बाइक सहित नाला पार करने का प्रयास किया। जैसे ही दोनों नाले के बीच पहुंचे, तेज बहाव ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में राहुल बाइक समेत बह गया, जबकि बुधराम किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया।

          सुबह सर्च अभियान में मिला शव

          घटना की सूचना मिलते ही लेमरू पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण रात में तलाश अभियान सफल नहीं हो सका। बुधवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान राहुल का शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related