रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राजधानी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

          आग लगने के बाद इमरजेंसी वार्ड और आसपास के हिस्से में धुआं भर गया। वार्ड में भर्ती सभी मरीजों और उनके परिजनों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। राहत एवं बचाव कार्य में अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इमरजेंसी वार्ड में लगे एसी में खराबी या उसके फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि के लिए की कामना

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय...