सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर छात्राओं ने लगाया अश्लील हरकत का आरोप, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

      Date:

      जांजगीर-चांपा (AkhandBharatHNKP.Com)। पामगढ़ ब्लॉक स्थित डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ एक हेडमास्टर पर स्कूल परिसर में बच्चों के सामने अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार, हेडमास्टर ने कक्षा के दौरान बच्चों के सामने कपड़े उतार दिए और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

          हेडमास्टर

          बताया जा रहा है कि शुक्रवार को चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं स्कूल में मौजूद थे। इसी दौरान कुछ बच्चे हेडमास्टर के कमरे में पहुंचे, जहां उन्होंने उन्हें आपत्तिजनक अवस्था में देखा। आरोप है कि हेडमास्टर ने बच्चों के सामने अश्लील हरकत की और छात्राओं को अपने पास बुलाने का प्रयास किया। घटना से सहमे बच्चों ने घर लौटकर पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद गुस्साए अभिभावक स्कूल पहुंचे।

          परिजनों ने बनाया वीडियो, पुलिस को दी सूचना

          अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल पहुंचने पर हेडमास्टर आपत्तिजनक अवस्था में मिले। परिजनों ने घटना का वीडियो बनाया। वीडियो बनते देख आरोपी ने जल्दबाजी में कपड़े पहन लिए। इसके बाद डायल-112 और पामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हेडमास्टर को थाने ले गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक भी थाने पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

          मामला दर्ज, जांच जारी

          पुलिस ने छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान के आधार पर आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने भी अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

          हेडमास्टर का गुड़ाखू घिसते वीडियो बनाने वाला शिक्षक हुआ निलंबित, जनदर्शन में की न्याय की मांग

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दिशा मैदान के लिए गए ग्रामीण पर दंतैल ने किया हमला, मौके पर हुई मौत

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के करतला वन परिक्षेत्र में शनिवार सुबह...