बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग और रायगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 27 से 29 अगस्त 2026 तक दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। ट्रेन के सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है, जिससे रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ रक्षाबंधन स्पेशल 27, 28 और 29 अगस्त को दुर्ग से रायगढ़ के लिए रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग रक्षाबंधन स्पेशल इन्हीं तारीखों में रायगढ़ से दुर्ग के लिए चलेगी। स्पेशल ट्रेन में कुल 10 कोच होंगे, जिनमें 8 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव होने से पर्व के दौरान आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
दुर्ग से रायगढ़ जाने वाली ट्रेन का समय
गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल सुबह 10:30 बजे दुर्ग से रवाना होगी। यह ट्रेन बिलासपुर 14:45 बजे, अकलतरा 15:27 बजे, जांजगीर-नैला 15:44 बजे, चांपा 15:55 बजे, बाराद्वार 16:13 बजे, सक्ती 16:59 बजे और खरसिया 17:16 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 19:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।
रायगढ़ से दुर्ग लौटने का टाइम
गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग स्पेशल शाम 19:40 बजे रायगढ़ से रवाना होगी। ट्रेन खरसिया 20:13 बजे, सक्ती 20:30 बजे, बाराद्वार 20:43 बजे, चांपा 21:00 बजे, जांजगीर-नैला 21:12 बजे, अकलतरा 21:25 बजे और बिलासपुर 22:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन अगले दिन रात करीब 2:00 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

