कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, एक घायल

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के खोरडी मोड़ के पास मंगलवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसा में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

          दर्दनाक सड़क हादसा

          जानकारी के अनुसार ग्राम सराईसिंगार निवासी फूल सिंह अपने बेटे नरसिंह सिंह और यशवंत सिंह के साथ बाइक क्रमांक सीजी 12 बीजे 5644 से गेवरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खोरडी मोड़ के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 12 बीए 2420 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर में फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरसिंह सिंह और यशवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान नरसिंह सिंह की भी मौत हो गई। हादसे में पिता फूल सिंह और उनके बेटे नरसिंह सिंह की जान चली गई। वहीं यशवंत सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।

          पुलिस ने शुरू की जांच

          घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

          कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत; मां की हालत गंभीर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              कोरबा पुलिस में फेरबदल, पाली के दो आरक्षकों समेत 10 का तबादला

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिला पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए...