धमतरी कलेक्टर की अनूठी पहल : प्यून से कराया कलेक्ट्रेट सभाकभ का उद्घाटन

      Date:

      • बोले- कार्यालय के कामकाज में हर कर्मचारी की भूमिका अहम

      धमतरी (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्ट्रेट के नवनिर्मित एवं सुसज्जित सभाकक्ष का उद्घाटन धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से कराकर कर्मचारियों के सम्मान और सहभागिता का संदेश दिया। लंबे समय से सभाकक्ष की देखरेख और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मचारी रूपेश कुलदीप से फीता कटवाकर सभाकक्ष का उद्घाटन कराया गया।

          धमतरी कलेक्टर

          सभाकक्ष के नवीनीकरण का काम पूरा होने के बाद कलेक्टर ने उद्घाटन के लिए रूपेश कुलदीप का चयन किया। कलेक्टर की इस पहल को कर्मचारियों के प्रति सम्मान और उन्हें प्रशासनिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर देने के रूप में देखा जा रहा है। कलेक्टर ने इस पहल के जरिए संदेश दिया कि सरकारी कार्यालय की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने में अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कर्मचारियों को सम्मान और जिम्मेदारी देने से उनमें कार्य के प्रति उत्साह और अपनापन बढ़ता है।

          आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ सभाकक्ष

          नवीनीकरण के बाद सभाकक्ष को प्रशासनिक बैठकों, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य शासकीय गतिविधियों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें आधुनिक तकनीकी उपकरणों के साथ आवश्यक सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। इससे अधिकारियों की बैठकें अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक तरीके से संचालित हो सकेंगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related