कुसमुंडा खदान में डंपर पलटा, ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में शुक्रवार को 100 टन क्षमता का डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डंपर ऑपरेटर लक्ष्मी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने उसे वाहन से बाहर निकालकर तत्काल एनकेएच अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है।

          हादसा खदान के वी-5 अपर कुसमुंडा पैच में प्रथम पाली के दौरान हुआ। डंपर अपने नियमित कार्य में लगा था। इसी दौरान वी-5 के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद खदान में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल ऑपरेटर को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। कुसमुंडा खदान में यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले भी एक डंपर में अचानक आग लग गई थी। उस समय चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई थी। इसके अलावा खदान में डंपर पलटने, जमीन धंसने और तकनीकी खराबी से जुड़ी घटनाएं भी सामने आती रही हैं। लगातार हो रहे हादसों ने खदान में सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

          उत्पादन के दबाव में सुरक्षा की अनदेखी का आरोप

          लगातार हो रही घटनाओं के बीच कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि उत्पादन का दबाव बढ़ने के कारण सुरक्षा उपायों की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि हादसों के बाद जांच की बात होती है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में ठोस सुधार की जरूरत है। ओवरलोडिंग, खराब सड़कें, वाहनों का समय पर रखरखाव नहीं होना और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करना हादसों की संभावित वजहें हो सकती हैं। हालांकि, वर्तमान दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

          खदान के डंपर में लगी भीषण आग, 2 करोड़ का वाहन जलकर खाक, चालक ने कूदकर बचाई जान

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महासमुंद में 2.95 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार

              महासमुंद (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के...