दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी की तिरंगा रैली, 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, सेंट्रल पार्क 17 अक्टूबर तक बंद

      Date:

      • मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका

      नई दिल्ली (एजेंसी)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) शुक्रवार शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली आयोजित करेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और आशुतोष रांका व सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के विरोध में प्रदर्शन करने जा रही है।

          रैली को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां करीब 6 हजार पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क भी बढ़ाया गया है। इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है। वहीं, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है।

          दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका

          सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। दीपके ने कहा कि उनकी पार्टी शांतिपूर्ण प्रदर्शन में विश्वास करती है और तिरंगा फहराने के लिए जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेगी।

          सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

          सेंट्रल पार्क बंद करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि प्रदर्शन के अधिकार, कानून-व्यवस्था और छोटे दुकानदारों की आजीविका जैसे मुद्दों के बीच संतुलन जरूरी है। याचिका पर 26 या 27 अक्टूबर को सुनवाई हो सकती है। सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले मुंबई के आजाद मैदान में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

          कॉकरोच जनता पार्टी और AISA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने की नारेबाजी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related