रायपुर से कुरुद और रावघाट के लिए 3 नई मेमू ट्रेनों को मिली मंजूरी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

      Date:

      • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर दी जानकारी

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में रेल संपर्क को मजबूत करने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। भारतीय रेलवे ने रायपुर से कुरुद और रावघाट के लिए तीन नई मेमू ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। इससे इन मार्गों पर नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

          भारतीय रेलवे

          सांसद बृजमोहन अग्रवाल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से भेजे गए पत्र में नई रेल सेवाओं को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी गई है। पत्र के अनुसार, यात्रियों की मांग और परिचालन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों के संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें रायपुर से रावघाट के लिए एक और रायपुर से कुरुद के लिए दो मेमू ट्रेनें शामिल हैं।

          स्वीकृत ट्रेनों का विवरण

          • गाड़ी संख्या 68768/68769: रायपुर–रावघाट मेमू
          • गाड़ी संख्या 68772/68771: रायपुर–कुरुद मेमू
          • गाड़ी संख्या 68774/68773: रायपुर–कुरुद मेमू

          नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को होगा लाभ

          तीन नई मेमू ट्रेनों के संचालन से रायपुर और संबंधित क्षेत्रों के बीच रेल आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। नियमित रूप से आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को इसका लाभ मिलने की संभावना है। नई रेल सेवाओं से यात्रियों को आवागमन के अतिरिक्त विकल्प भी उपलब्ध होंगे। नई ट्रेनों को मंजूरी मिलने के बाद अब इनके परिचालन शुरू होने की तारीख, समय-सारणी और रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर ठहराव की विस्तृत जानकारी का इंतजार है। रेलवे की ओर से इस संबंध में जानकारी जारी होने के बाद यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में सुविधा मिलेगी।

          रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related