SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

      Date:

      • पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले- मतदाता सूची पुनरीक्षण पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कोरबा में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में बालको ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए.डी. जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया।

          कांग्रेस का प्रदर्शन

          प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि देशभर में निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि वह लोगों की आशंकाओं का समाधान करे और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का आधार है। इसलिए इसके पुनरीक्षण को लेकर उठ रहे सवालों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

          जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यशैली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा है, तो उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से भी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठ रही आशंकाओं पर ध्यान देने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े मामलों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि जनता के मन में किसी प्रकार का संदेह न रहे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पर लोगों का विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है।

          इस दौरान प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, रवि सिंह चंदेल, एम.डी. यासीन, एफ.डी. मानिकपुरी, महेंद्र थवाईत, गिरधारी बरेठ, सुखनंदन सोनकर, विजय जैसवाल, पार्षद बद्री किरण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा कसेरपुरी गोस्वामी, सायदा खान, संजू सारथी, महादेव दास, धरमदास महंत, जगन्नाथ थवाईत, रूबी साहू, शशि पटेल, संगीता श्रीवास, मीना साहू, रेशम दास, पी.डी. महंत, रामेश्वर गेडाम, दीपक टंडन, टिकराम साहू, विनय कुमार, गायत्री चंद्रा, नारायण दास, ज्ञानबाई पाल, बिंदू यादव, सहदेव दास, प्रहलाद बेजारे, आशीष कुमार, साहिल खान, अंजली, रतना, अनिता देवी, सहोद्रा राजपूत, मीना केंवट, भानकुंवर, पूजा शाह, शुक्रवारबाई, निर्मला यादव, इशरत बानो, शबनम परवीन और सचिन कुरै सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

          छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related